कोरोना वायरस : छत्तीसगढ़ में कल मिले 2846 नए कोरोना मरीज मिले, 2677 मरीज़ स्वस्थ हुए, एक्टिव संख्या 26777
छत्तीसगढ़। प्रदेश में बुधवार को 2846 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें 391 मरीज रायपुर के हैं। जांजगीर -चम्पा , कोरबा और रायगढ़ ने 200 का आकड़ा पार किया है। दुर्ग में 192 संक्रमित मिले है तथा राजनांदगाव ,धमतरी , बिलासपुर, बस्तर और ककंकर की भी संक्रमितों की संख्या 100 से ऊपर है। प्रदेश में पॉजिटिव केस की संख्या 131741 है। जबकि एक्टिव केस 26777 है।
रायपुर में मरीजों की संख्या 36225 है। वहीं 9491 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं प्रदेश में अब तक एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 2677 मरीज़ उपचार उपरांत आज स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए है जिसमे 2038 होम आइसोलेशन से ठीक हुए है।राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,03,828 है। 10 को -मोर्बिडिटी डेथ के साथ राज्य में कुल 14 मौते हुई है।
रायपुर व दूसरे जिलों में पिछले कुछ दिनों से लोग स्वस्फूर्त होकर सैंपल देने के लिए नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घर-घर हो रहे सर्वे में भी लोग सर्दी, खांसी बुखार व सांस लेने में तकलीफ के बावजूद सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
आज कुल 2,846 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,677 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,03,828 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 26,777 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/c36tHkPoIP
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 7, 2020