कोरोना वायरस : केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत छत्तीसगढ़ में कल मिले 3,450 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संख्या 35951
छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक 3450 नए मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में भी पहली बार सबसे ज्यादा 1015 केस मिले। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह नई दिल्ली में कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में यह जानकारी खुद दी है। जंगल सफारी की डीएफओ एम मर्सी बेला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इधर, शंकर नगर के पूर्व पार्षद व वर्तमान जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। कोरोना से पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 15 मरीजों की मृत्यु हुई है, जिनमें 10 रायपुर के हैं। इसे मिलाकर अब तक 589 लोगों की जान गई है, जिसमें 278 रायपुर के हैं।
अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 70779 और एक्टिव केस 35951 हो गए हैं। रायपुर में मरीजों की संख्या 23621 है। वहीं पिछले 24 घंटे में 773 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब तक 34238 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में औसतन रोजाना 20 हजार सैंपल की जांच होने लगी है। आने वाले दिनों में सैंपल और जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी।
आज कुल 3,450 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। राज्य में कुल स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 34,238 व राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 35,951 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/AeIg3T6u34
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 15, 2020